छत्तीसगढ़
रायपुर में एक और हत्या से सनसनी, युवक की फावड़े से हमला कर नाले में फेंकी लाश
Shantanu Roy
17 July 2025 8:44 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती रात मंदिर हसौद क्षेत्र के पेट्रोल पंप में कर्मचारी की हत्या के बाद अब खमतराई इलाके से एक और सनसनीखेज मर्डर की खबर सामने आई है। आरोपी ने एक युवक पर फावड़े से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को पास के नाले में फेंक दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब गुरुवार दोपहर मोहल्ले के लोगों ने शुभाष डेयरी के सामने नाले में एक युवक की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटनाक्रम
मृतक की पहचान धन्नू उर्फ घनेश साहू के रूप में हुई है, जो खमतराई के गोवर्धन नगर का रहने वाला था। स्थानीय लोगों के अनुसार, धन्नू शराब का आदी था और मोहल्ले में छोटी-मोटी चोरियों के लिए बदनाम था। बुधवार शाम को आखिरी बार उसे इलाके में देखा गया था, जबकि गुरुवार दोपहर को उसकी लाश गहरे चोट के निशानों के साथ नाले में पड़ी मिली। पुलिस का मानना है कि किसी विवाद के चलते आरोपी ने फावड़े से हमला कर उसकी हत्या की और सबूत मिटाने के लिए शव को नाले में फेंक दिया। खमतराई पुलिस मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है। फिलहाल आरोपी की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।लगातार हो रही हत्याओं ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tagsरायपुर हत्याखमतराई मर्डर केसनाले में लाशफावड़े से हत्यामंदिर हसौद मर्डरधन्नू साहू हत्याRaipur murder caseKhamtarai killingbody found in drainman killed with spadeRaipur crime newssuspicious death Chhattisgarhछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





