
x
कटघोरा: कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक सुनसान कमरे के अंदर युवक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 24 वर्षीय अभिनय रजक, पिता शंकर रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक का शव गुरुवार सुबह आंची दादर इलाके में सुनसान कमरे के अंदर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने जब कमरे के अंदर शव देखा, तो तुरंत इसकी सूचना कटघोरा पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





