छत्तीसगढ़
रिसॉर्ट के पास अधजला शव और जली बाइक मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
20 Nov 2026 11:23 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र स्थित शिवतराई जंगल में प्राइवेट रिसॉर्ट के पास युवक की अधजली लाश मिली है। घटनास्थल पर उसकी बाइक भी जली हुई हालत में पड़ी थी। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या के बाद पहचान और सबूत मिटाने के लिए उसे बाइक समेत जलाया गया होगा।
दरअसल, सुनसान जगह पर जली हुई बाइक देखकर स्थानीय लोगों ने पास जाकर देखा तो कुछ दूरी पर युवक का शव पड़ा मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची लेकिन, शाम ढलने और अंधेरा होने के कारण रात में बारीकी से जांच और सबूत जुटाने की कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।
दरअसल, सूचना मिलने पर गुरुवार देर शाम पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती फोटोग्राफी के अलावा घटनास्थल पर कोई जांच नहीं हो सकी। अंधेरा होने के कारण फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी जांच नहीं कर पाई।
अब आज पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। आरोपियों तक पहुंचने के लिए स्निफर डॉग की मदद भी ली जाएगी। फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतक की पहचान करना है। आशंका है कि हत्या के बाद मृतक की पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर शव और बाइक दोनों को जलाया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने ACCU की टीम को सक्रिय किया। उनके निर्देश पर टीम देर रात तक कोटा के शिवतराई और आसपास के इलाकों में जांच करती रही। टीम ने स्थानीय लोगों से अलग-अलग तरीके से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। हालांकि, पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





