छत्तीसगढ़

वरिष्ठजन सच्चे मार्गदर्शक,उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री

Shantanu Roy
3 Oct 2026 5:15 PM IST
वरिष्ठजन सच्चे मार्गदर्शक,उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री
x
छग
Baloda Bazar. बलौदाबाजार। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर भवन बलौदाबाजार मे वरिष्ठ नगरिक साम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा 180 वरिष्ठ नागरिकों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक हैं। उनका जीवन-अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए सही दिशा तय करने का काम करता है। बुजुर्गों का आदर-सत्कार करना हमारी संस्कृति का मूल आधार है और उनका सम्मान करना ही हमारा वास्तविक गौरव है।

इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए जिसमें वरिष्ठजनों का सम्मान हो। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि वरिष्ठजनों ले अनुभव से हमें बहुत सीखने को मिलता है,आज के युवा पीढ़ी को वरिष्ठो का सम्मान करना चाहिए। वृद्धजन परिवार रूपी वृक्ष के जड़ है जिनकी मजबूती से परिवार फलता -फूलता है। वृद्धजन हमेशा बच्चों के भले की बात करते हैं,परिवार को एक साथ रखने मे ताकत लगा देते है। आज संयुक्त परिवार एकल परिवार मे बिखरता जा रहा है जिसे संजो कर रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल एवं कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भी सम्बोधित किया। ​

खेलों में झलकी बचपन की उमंग-समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैरम और शतरंज के खेल में अपने हाथ आजमाते हुए वरिष्ठ नागरिकों में गजब का उत्साह और बचपन की उमंग देखने को मिली। इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।इसके साथ है 80 वर्ष से अधिक उम्र के नगरीको का निःशुल्क बस पास भी बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े,प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्याक्ष विजय केशरवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु,जनपद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे वृद्धजन उपस्थित थे।
Next Story