छत्तीसगढ़

सीनियर मैनेजर का पैर फ़्रेक्चर, लोडिंग प्लांट में हुआ हादसा

Nil dhankar
27 March 2022 3:44 PM IST
सीनियर मैनेजर का पैर फ़्रेक्चर, लोडिंग प्लांट में हुआ हादसा
x

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में किरन्दुल एनएमडीसी परियोजना अंतर्गत लोडिंग प्लांट में रविवार सुबह एक हादसा हो गया। दरअसल, लोडिंग प्लांट में कार्यरत कर्मचारी मोटर कपलिंग की सुधार कार्य के लिए गए थे जिस वक्त हादसा हुआ और हादसे में सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रिकल राकेश देशमुख की पैर में फ़्रेक्चर हो गई।

जिसके बाद प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें एनएमडीसी परियोजना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके स्वास्थ्य हाल चाल जानने उपमहाप्रबंधक बी के माधव अस्पताल पहुंचे।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एम व्ही लाल ने राकेश देशमुख के प्राथमिक उपचार के बाद उनके बेहतर ईलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।


Next Story