छत्तीसगढ़

निगम-मंडल में वरिष्ठ नेताओं को प्राथमिकता: पीएल पुनिया

Admin2
30 Nov 2020 6:13 AM GMT
निगम-मंडल में वरिष्ठ नेताओं को प्राथमिकता: पीएल पुनिया
x
पहले कांग्रेस संगठन में मिलेगा पद, फिर होगी निगम-मंडल में नियुक्ति

रायपुर (जसेरि)। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने निगम-मंडल में नियुक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। पुनिया के मुताबिक नियुक्ति को लेकर मानक तैयार कर लिया गया है। वरिष्ठ नेताओं को निगम-मंडल में नियुक्त किया जाएगा। वहीं विधानसभा चुनाव के दावेदारों को भी जगह दिया जाएगा। ब्लॉक-बूथ स्तर के नेताओं को अन्य पद दिए जाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया की उपस्थिति में हुई समन्वय समिति की बैठक में यह तय हुआ कि पहले संगठन के खाली पदों को भरा जाएगा। उसके बाद निगम-मंडलों में नियुक्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल का दो साल दिसंबर में पूरा हो रहा है। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और योजाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे। अभी कुछ जिलों और कई ब्लाक में पद खाली हैं। सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने के लिए हर जिले और ब्लाक में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का होना जरूरी है। इसलिए पुनिया ने पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम को जल्द से जल्द खाली पदों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर संगठन का विस्तार करने का निर्देश दिया है। समन्वय समिति की बैठक में तय हुआ कि मोर्चा-संगठनों को उनसे संबंधित वर्ग और कार्य क्षेत्र में प्रचार की जिम्मेदारी दी जाएगी। महिला कांग्रेस के पदाधिकारी महिलाओं के बीच जाएंगी और उन्हें बताएंगी कि किस तरह से सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है। महिला उत्पीडऩ एवं महिलाओं पर अत्याचार को कम करने की दिशा में किस प्रकार से काम किया जा रहा है। युवक कांग्रेस के पदाधिकारी युवाओं के बीच जाकर यह बताएंगे कि लाकडाउन के बावजूद सरकार ने गोधन न्याय योजना और मनरेगा के माध्यम से रोजगार का सृजन किया। सरकार की औद्योगिक नीति के कारण उद्योगों में काम करने वाले लोग बेरोजगार नहीं हुए। पुनिया ने मख्यमंत्री और पीसीसीसी अध्यक्ष

मरकाम से कहा कि सत्ता और संगठन तालमेल के साथ काम करें। यह संदेश देकर रविवार शाम को पुनिया दिल्ली रवाना हो गए। मरवाही में काम करने वाले होंगे पुरस्कृत : निगम-मंडल की नियुक्ति में मरवाही उपचुनाव के दौरान सक्रियता से काम करने वाले नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इन नेताओं को संगठन में प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक एडजेस्ट किया जाएगा। मोहन मरकाम ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान हो गई है। इन्हें संगठन की गतिविधियों में शामिल किया जाएगा।


Next Story