
दुर्ग। भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार मनोज अग्रवाल का रात्रि 12:00 बजे इलाज के दौरान आरोग्यम अस्पताल में निधन हो गया, वे 67 साल के थे उनका अंतिम संस्कार सोमवार 10 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी।
रामनगर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। बलौदा बाजार के मूल निवासी मनोज अग्रवाल ने कई समाचार पत्रों में लंबे समय तक सेवाएं दी है। बलौदा बाजार से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले मनोज अग्रवाल शुरुआत में बलौदा बाजार और रायपुर में दैनिक अखबारों के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत रहे। फिर भिलाई में समाचारपत्र में सेवारत रहे।
वे अपने पीछे पत्नी पूनम अग्रवाल ,बेटी अनामिका- आराधना और पुत्र ऐश्वर्य अग्रवाल सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं । न्यू प्रेस क्लब आफ भिलाई नगर ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।





