छत्तीसगढ़

सीनियर डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर को जड़ा तमाचा, हॉस्पिटल में गहमागहमी का माहौल

Nil dhankar
27 Oct 2021 4:11 PM IST
सीनियर डॉक्टर ने जूनियर डॉक्टर को जड़ा तमाचा, हॉस्पिटल में गहमागहमी का माहौल
x

बिलासपुर। सीनियर डॉक्टर के थप्पड़ मारने से गुस्साए जूनियर डॉक्टरों ने बिलासपुर संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल में काम बंद कर दिया. डीन डॉ केके सहारे की समझाइश के बाद जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए. छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) में बुधवार को उस समय गहमागहमी का माहौल हो गया, जब एक सीनियर डॉक्टर केएन चौधरी ने जूनियर डॉक्टर रोहित मोहरना को उसके साथी और मरीजों के सामने थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद जूनियर डॉक्टर आक्रोशित हो गए, और उन्होंने काम बंद कर दिया.

पूरे घटनाक्रम में सीनियर डॉक्टर की गलती की बात कही जा रही है, और उन्हें माफी मांगने की बात कहते हुए जूनियर डॉक्टर्स ने डीन डॉ केके सहारे से इस बात की शिकायत की है. डीन डॉ. सहारे ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जूनियर डॉक्टर को काम पर वापस जाने और आरोपी सीनियर डॉक्टर से बात करने की बात कही है.

Next Story