छत्तीसगढ़

एम्स में सीनियर डॉक्टर ने किया रेप, महिला डॉक्टर के आरोप से मचा हड़कंप

Nil dhankar
15 Oct 2021 3:12 PM IST
एम्स में सीनियर डॉक्टर ने किया रेप, महिला डॉक्टर के आरोप से मचा हड़कंप
x

DEMO PIC 

जांच जारी

दिल्ली के एम्स अस्पताल के एक सीनियर डॉक्टर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। अस्पताल में ही काम करने वाली एक फिमेल डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक, एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने अपने घर पर 10 अक्टूबर को पार्टी रखी थी। जहां उन्होंने अपनी सहयोगी महिला डॉक्टर को भी बुलाया था। आरोप है कि डॉक्टर ने उनके साथ रेप किया। इसके बाद महिला ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की शिकायत दी। पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story