छत्तीसगढ़
सीनियर डीजीएम पर हमला, पत्नी संग ड्यूटी से लौट रहे थे घर
Nil dhankar
27 April 2022 10:55 AM IST

x
दुर्ग। अज्ञात आरोपी ने कार सवार सीनियर डीजीएम पर हमला कर दिया। जिसकी शिकायत कुम्हारी थाने में की गई है. इस मामले की जानकारी देते हुए प्रार्थी ज्ञानेन्द्र कुमार गौतम ने पुलिस को बताया कि वे अपनी कार में पत्नि रश्मी गौतम के साथ वापस घर भिलाई जा रहे थे. इस दौरान खालसा ढाबा के पास पहुंचे थे. उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति गाली -गलौज करते हुए डंडा से गाड़ी के सामने कांच को मारा, जिससे सीनियर डीजीएम को चोंट लगी है.
प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है, और तलाश में जुट गई है.
Next Story





