छत्तीसगढ़

सिविल लाइन थाने से लौटे बीजेपी के वरिष्ठ नेता

Admin2
22 May 2021 5:52 PM IST
सिविल लाइन थाने से लौटे बीजेपी के वरिष्ठ नेता
x

रायपुर। सिविल लाइन थाने में धरने पर बैठे भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार नही किया और धरने पर बैठे 5 वरिष्ठ नेताओं में से किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नही हुई थी इसलिए उनकी गिरफ्तारी भी नही की गई। पुलिस ने कहा कि आपके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नही हुई है तो पुलिस आपको गिरफ्तार नही कर सकती। सिविल लाइन सीएसपी नसर सिद्दकी ने बताया कि धरने पर बैठे पांचों वरिष्ठ नेताओं से कहा गया कि आप सभी के खिलाफ कोई शिकायत या एफआईआर नही बनी है तो गिरफ्तारी नही हो सकती है। ऐसा कहकर सभी वरिष्ठ नेताओं को थाने से वापस भेज दिया गया है।

Next Story