छत्तीसगढ़

भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन

Shantanu Roy
2 April 2024 2:34 PM GMT
भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन
x
बृजमोहन अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि
रायपुर। अल्पसंख्यक आयोग,छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सरदार दिलीप सिंह होरा के निधन की दुखद सूचना मिली है। दिलीप सिंह होरा ने भारतीय जनता पार्टी संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया है। व्यक्तिगत रूप से उनका साथ मुझे हमेशा मिलता रहा है।

उनकी सक्रियता देखते ही बनती थी। श्री होरा का आकस्मिक निधन हमारे लिए अपूर्णीय क्षति है। भाजपा ने एक सच्चा राष्ट्रवादी कार्यकर्ता खो दिया है। इस दुःख के अवसर पर ईश्वर परिवार को संबल प्रदान करें एवं मृतात्मा को श्री चरणों में स्थान दें यही मेरी प्रार्थना है।
Next Story