छत्तीसगढ़
आकाशवाणी के वरिष्ठ उद्घोषक लाल रामकुमार सिंह का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया शोक
Rounak Dey
27 Dec 2020 8:18 AM GMT
x
फाइल फोटो
सेवानिवृत्त वरिष्ठ एनाउंसर लाल राम कुमार सिंह का निधन
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | छत्तीसगढ़/ रायपुर: आकाशवाणी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ एनाउंसर लाल राम कुमार सिंह का निधन हो गया है। बीती रात खैरागढ़ में उनका निधन हुआ, वे 84 वर्ष के थे। लाल राम कुमार सिंह 1971 से 1995 तक आकाशवाणी रायपुर में उद्घोषक के पद पर कार्यरत रहे। उनका अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को दोपहर 12 बजे खैरागढ़ में किया जाएगा।
लाल रामकुमार सिंह आकाशवाणी के जाने माने उद्घोषक थे। वह खैरागढ़ राजपरिवार से ताल्लुक रखते थे। लाल रामकुमार सिंह बीते लंबे समय से बीमार थे। लाल रामकुमार सिंह अविवाहित थे।
लाल राम कुमार सिंह की आवाज आकाशवाणी की पहचान थी, वे निजी जीवन में भी बेहद मृदुभाषी और सरल स्वभाव के थे। राजपरिवार से संबंध होने और आकाशवाणी जैसे प्रतिष्ठान में कार्यरत होने के बावजूद उनमें कभी भी किसी प्रकार का अहंकार नहीं रहा। वे अपने से छोटे या बड़े सभी का समान रुप से सम्मान करते थे। लाल रामकुमार सिंह के निधन से उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
छत्तीसगढ़ में 'आकाशवाणी' के पर्याय रहे लाल रामकुमार सिंह को नियति ने हमसे छीन लिया।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 27, 2020
वे सिर्फ़ रेडियो के उद्घोषक नहीं थे बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति और गीत-संगीत के ज्ञाता भी थे।
विनम्र श्रद्धांजलि । pic.twitter.com/VJ6IPtV6Wi
Next Story