छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रधारी सिंह का निधन

Nilmani Pal
31 May 2022 10:35 AM IST
छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रधारी सिंह का निधन
x

अंबिकापुर। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व लोकसभा सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता चक्रधारी सिंह नहीं रहे। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।उनका इलाज यहां के होलीक्रास अस्पताल में चल रहा था। कुछ देर पहले उन्होंने अंतिम सांसें ली। परिवार में केवल उनकी पुत्री डा आभा है जो होलीक्रास हास्पिटल में ही पदस्थ हैं। मिलनसार और सहज ,सरल स्वभाव के कंवर राज परिवार के सदस्य चक्रधारी सिंह वर्ष 1980 से 1984 तक सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के संसद सदस्य थे। उनका जन्म 1936 में हुआ था।उनके निधन का समाचार मिलते ही सरगुजा कांग्रेस में शोक है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय में चर्चा कर पूर्व संसद सदस्य चक्रधारी सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने कहा।कलेक्टर को यह आदेश पहुंच चुका है। अब उनके गृह ग्राम अंबिकापुर से 18 किलोमीटर दूर बरगंवा में अंतिम संस्कार होगा। बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उनके निवास पहुंच गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।


Next Story