छत्तीसगढ़
झाड़ियों में मिली महिला की अर्द्धनग्न लाश, घटना के बाद से पति लापता
jantaserishta.com
14 July 2026 12:05 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 48 वर्षीय महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में झाड़ियों के बीच मिला है। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या की आशंका के एंगल से जांच कर रही है।
घटना के बाद से महिला का पति घर से लापता है, जिसके चलते पुलिस उससे भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ निवासी राजकुमारी चौहान (48) का शव मस्जिदपारा स्थित झाड़ियों में अर्द्धनग्न हालत में मिला। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन सुबह उनकी बेटी रोज की तरह स्कूल गई थी। दोपहर में घर लौटने पर मां घर में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद घर के बाहर झाड़ियों में उनका शव पड़ा मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना से एक रात पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
घटना के बाद से महिला का पति मोहब्बत चौहान घर से गायब बताया जा रहा है। इस कारण पुलिस उसे भी जांच के दायरे में रखकर तलाश कर रही है। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
धरमजयगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर ही स्पष्ट होगा। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





