छत्तीसगढ़
दोपहिया वाहन के साथ अब हेलमेट बेचना अनिवार्य, रायपुर SSP ने जारी किया आदेश
Shantanu Roy
19 Aug 2025 11:26 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर में सड़क हादसों में लगातार बढ़ रही मौतों को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने सभी दोपहिया वाहन शोरूम संचालकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि अब प्रत्येक वाहन के साथ हेलमेट बेचना अनिवार्य होगा। पुलिस के अनुसार, रायपुर जिले में बीते सात महीनों में 190 से अधिक मौतें दोपहिया चालकों और सवारों की सिर पर चोट लगने से हुई हैं। लगातार जागरूकता अभियान, हेलमेट वितरण और 20,495 कार्यवाही करने के बाद भी बड़ी संख्या में लोग बिना हेलमेट वाहन चलाते हैं।
मोटरयान अधिनियम 1989 की धारा 138 के अनुसार, दोपहिया विक्रेताओं के लिए प्रत्येक वाहन के साथ हेलमेट देना अनिवार्य है। इस नियम का पालन नहीं करने वाले शोरूम संचालकों के खिलाफ नियम 33 से 44 के तहत कार्रवाई की जाएगी, जिसमें व्यवसाय प्रमाण पत्र का निलंबन या रद्द किया जाना भी शामिल है। एसएसपी ने कहा कि यह कदम दोपहिया चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने सभी शोरूम संचालकों से नियम का पालन करने और सुरक्षा उपकरणों को अनिवार्य रूप से विक्रय करने की अपील की। रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा "हादसा कब और कहां हो जाए, यह कोई नहीं जानता। लेकिन हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण जीवन बचा सकते हैं। घर पर कोई हमारा इंतजार कर रहा है, उनकी चिंता करें और सुरक्षित रहें। समझदारी दिखाएं, हेलमेट पहनें।"
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





