छत्तीसगढ़
जीवन में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा की जरूरत: डॉ.लाल उम्मेद सिंह
Shantanu Roy
2 Aug 2025 6:19 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। सपना देखो,सपना देखना गलत नहीं हैं लेकिन सपनों को जीने की हिम्मत रखो। जीवन में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा की जरूरत होती है। किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति लगन व कड़ी मेहनत से ही हासिल किया जा सकता है। माधवराव सप्रे उच्चतर माध्यमिक शाला बुढ़ापारा में आयोजित प्रेरणा पाठशाला कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उम्मेद सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से पढ़ाई करके उच्च लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने खुद अपने जीवन के प्रेरक प्रसंग के माध्यम से बताया कि कैसे उन्होंने गांव की छोटी सी सरकारी स्कूल से प्राइमरी शिक्षा ग्रहण करके इस मुकाम तक पहुंचे हैं। डॉ.लाल उम्मेद सिंह ने कहा, सपना देखा, सपनों को जीने की हिम्मत रखो।
जीवन में सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा की जरूरत होती है।उन्होंने विद्यार्थियों को शॉर्टकट मार्ग अपनाने से बचने की सलाह दी और कहा कि जीवन में लक्ष्य प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास और मेहनत आवश्यक है। शाला विकास समिति के अध्यक्ष हरख मालू ने भी प्रेरणादायक उद्बोधन दिया और कहा कि जीवन में प्रेरणा की आवश्यकता होती है जो हमें अपने लक्ष्यों की ओर बढऩे के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा, आत्मविश्वास और प्रेरणा की शक्ति से हम अपने सपनों को सच बना सकते हैं। कार्यक्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली अजीत सिंह और उप निरीक्षक दिव्या शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के सदस्य प्रमित नियोगी, महादेव नायक, संतोष सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नीलम सोनी ने और आभार प्रदर्शन एल आर यादव ने किया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचारChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh hindi news todayChhattisgarh hindinews hindi news ChhattisgarhChhattisgarh hindi newsChhattisgarh samacharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





