छत्तीसगढ़

जप्त वाहन पुलिस कस्टडी से चोरी, मालिक और चालक गिरफ्तार

Shantanu Roy
15 April 2026 12:03 AM IST
जप्त वाहन पुलिस कस्टडी से चोरी, मालिक और चालक गिरफ्तार
x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर में यातायात पुलिस द्वारा जप्त किए गए वाहन को पुलिस कस्टडी से चोरी करने के मामले का थाना गंज पुलिस ने खुलासा करते हुए वाहन मालिक और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई डीसीपी सेंट्रल जोन, रायपुर कमिश्नरेट के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अप्रैल 2026 को वाहन क्रमांक CG12BH3683 को यातायात थाना फाफाडीह क्षेत्र में प्रतिबंधित मार्ग और समय में प्रवेश करने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 115/184 के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया गया था। वाहन को यातायात थाना फाफाडीह के सामने खड़ा किया गया था।
इसके बाद 09-10 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि उक्त जप्त वाहन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुलिस कस्टडी से चोरी कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना गंज पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और वाहन तथा आरोपियों की तलाश में टीम लगाई। जांच के दौरान पुलिस ने वाहन मालिक सुभाष साहू को पूछताछ के लिए थाना बुलाया। पूछताछ में उसने वाहन चालक तुलेश्वर साहू को बुलवाया। चालक से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वाहन को रांवाभाठा क्षेत्र के पास खड़ा किया गया था।
पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से वाहन को बरामद कर लिया और गवाहों की मौजूदगी में विधिवत अपने कब्जे में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें 14 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तुलेश्वर साहू उर्फ जुगल साहू (22 वर्ष), निवासी गतौरी बजरंग चौक, थाना कोनी, जिला बिलासपुर तथा सुभाष साहू उर्फ राजू (36 वर्ष), निवासी ढेंगुर नाला कोहड़िया, थाना CSB, जिला कोरबा शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि जब्त वाहन को कस्टडी से हटाकर चोरी करने जैसी गंभीर लापरवाही और आपराधिक कृत्य को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
Tagsरायपुरवाहन चोरीपुलिस कस्टडीथाना गंजयातायात पुलिसगिरफ्तार आरोपीCG12BH3683रायपुर क्राइममोटर व्हीकल एक्टजप्त वाहनRaipurvehicle theftpolice custodyThana Ganjtraffic policearrested accusedRaipur crimeMotor Vehicle Actseized vehicleछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story