छत्तीसगढ़

सीमा हत्याकांड: परिजनों ने की आरोपियों को फांसी देने की मांग

Nilmani Pal
30 Oct 2022 4:23 AM GMT
सीमा हत्याकांड: परिजनों ने की आरोपियों को फांसी देने की मांग
x

बस्तर। जिले में 22 साल की सीमा यादव की हत्या मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। सीमा के परिजनों समेत यादव समाज ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। देर रात सैकड़ों लोगों ने जगदलपुर में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया है। लोगों ने कहा कि, पुलिस ने इस मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लेकिन, उनकी कार्रवाई से हम हम संतुष्ट नहीं हैं। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के तितरकुटी की रहने वाली सीमा यादव की 27 सितंबर को उसके पति शंकर पांडेय ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। फिर पिता और भाई के साथ मिलकर शव को दफना दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी परिजन और यादव समाज के लोग संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि, आरोपियों को जेल नहीं बल्कि फांसी की सजा दी जाए।

Next Story