छत्तीसगढ़
विष्णुदेव का सांय-सांय काम देखकर आंए-बांए बोल रहे हैं कांग्रेसी : अरुण साव
Nil dhankar
9 April 2024 5:00 PM IST

x
रायपुर। राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम ने कहा, कि देश और प्रदेश में कांग्रेस में भगदड़ मची है। नेता पार्टी छोड़ रहे, कोई चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने आगे कहा कि राहुल गांधी की सभा का कोई लाभ नहीं मिलेगा। राहुल आएं और बताए- वादा पूरा क्यों नहीं किया। 5 साल में कितने वादे पूरे किए और कितने अधूरे रहे। राहुल गांधी बैंग लौटेंगे और कांग्रेस शून्य पर आउट होगी।
अरुण साव का ट्वीट - हमारी सरकार सांय-सांय काम कर रही है। कांग्रेसी आंए-बांए बोल रहे हैं..! और देश-प्रदेश की जनता कांग्रेस को बाए-बाए करने वाली है।
हमारी सरकार सांय-सांय काम कर रही है।
— Arun Sao ( मोदी का परिवार ) (@ArunSao3) April 9, 2024
कांग्रेसी आंए-बांए बोल रहे हैं..!
और देश-प्रदेश की जनता कांग्रेस को बाए-बाए करने वाली है। pic.twitter.com/ig1sbZNkxp
Next Story





