छत्तीसगढ़

VIDEO देखकर किसी से मदद लेने से हिचकिचाने लगेंगे आप भी, IPS अफसर ने कहा- ऐसे मददगारों से लाख दुश्मन ही भले..

Admin2
17 March 2021 4:19 PM IST
VIDEO देखकर किसी से मदद लेने से हिचकिचाने लगेंगे आप भी, IPS अफसर ने कहा- ऐसे मददगारों से लाख दुश्मन ही भले..
x

रायपुर। सोशल मीडिया पर फनी वीडियो बहुत जल्दी वायरल होते हैं. आईपीएस ऑफिसर दीपांशु काबरा ट्विटर पर अक्सर इंस्पायरिंग और फनी वीडियो शेयर करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप जरूरत पड़ने पर भी किसी से मदद लेने में हिचकिचाने लगेंगे.

कई बार पब्लिक प्लेस पर हम ऐसी परेशानी में फंस जाते हैं कि राहगीरों से मदद लेने के अलावा कोई ऑप्शन समझ में नहीं आता है. ऐसे में कई बार तो बहुत आसानी से मदद मिल जाती है और कई बार लोग सीधे मुंह मना करके आगे बढ़ जाते हैं. कार चलाने वाले लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना अक्सर करना पड़ जाता है. खास तौर पर खराब मौसम में कार के बिगड़ने की आशंका बढ़ जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ वीडियो में मौजूद एक शख्स के साथ भी. बर्फ में कार फंसने पर उसने आस-पास मौजूद लोगों से मदद मांगी थी.


Next Story