छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों को रास्ते में खड़े देखकर गाड़ी रुकवाई, उतरकर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में ली जानकारी

jantaserishta.com
10 May 2022 7:05 PM IST
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों को रास्ते में खड़े देखकर गाड़ी रुकवाई, उतरकर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में ली जानकारी
x
मुख्यमंत्री ने बटवाही उप स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण।

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा जिले के लुंड्रा विधानसभा में ग्राम बटवाही के उप-स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ओपीडी, आईपीडी एवं प्रसव कक्ष का जायजा लिया और उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने बटवाही उप स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण के बाद चौपाल जा रहे थे, इस बीच उन्होंने रास्ते में ग्रामीणों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवा ली और उतरकर ग्रामीणों से बात की। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा कि उप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर समय पर आते हैं कि नहीं, दवा उपलब्ध हैं कि नहीं। इस पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे उप स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं से संतुष्ट हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story