छत्तीसगढ़

पलटी ट्रक को देखकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने रुकवाया काफिला, घायल ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल

Nil dhankar
2 April 2024 7:08 AM IST
पलटी ट्रक को देखकर गृहमंत्री विजय शर्मा ने रुकवाया काफिला, घायल ड्राइवर को पहुंचाया अस्पताल
x

रायपुर। जांजगीर-चाम्पा प्रवास से लौटते समय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखकर अपना काफिला रुकवाया। और खरोरा पिकरीडीह के पास पलटे ट्रक के पास जाकर वाहन चालक का हाल-चाल पूछ समुचित व्यवस्था की।

गृहमंत्री विजय शर्मा का ट्वीट - जांजगीर चांपा प्रवास से लौटते समय रास्ते में खरोरा पिकरीडीह जिला रायपुर के पास पलटी ट्रक के पास जाकर ट्रक चालक का कुशलक्षेम जाना, समुचित इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया गया।


Next Story