छत्तीसगढ़

थाने में गंदगी देखकर भड़के एसपी साहब, पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार

Nil dhankar
27 Feb 2022 4:23 PM IST
थाने में गंदगी देखकर भड़के एसपी साहब, पुलिसकर्मियों को लगाई फटकार
x
छग न्यूज़

बलौदाबाजार। पुलिस अधीक्षक दीपक झा आज औचक निरीक्षण में कोतवाली पहुंचे. जहां परिसर में फैली गंदगी को देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त की और फटकार लगाते हुए त्वरित सफाई के निर्देश दिए. बता दें कि पुलिस अधीक्षक दीपक झा इन दिनों थानों का लगातार निरीक्षण कर वहां के साफ-सफाई व रख-रखाव को देख आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को कोतवाली थाना पहुंचे और निरीक्षण के दौरान परिसर मे फैली गंदगी को देख निरीक्षक सहित वहां पदस्थ प्रधान आरक्षकों को कड़ी फटकार लगाते हुए त्वरित सफाई के निर्देश दिए. साथ ही रक्षित केन्द्र से सूबेदार को भी बुलाकर फटकार लगाई.

पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने कहा, कि सभी थानों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसी के तहत कोतवाली का भी निरीक्षण किया गया. कुछ गंदगी थी, जिसे सफाई के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही काफी दिनों से डंप पुरानी गाड़ियों की जांच कर उसके मालिकों को बुलाकर सुपुर्द करने कहा गया है.


Next Story