छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: पत्नी को नशे में देखकर पति ने खोया आपा, कर दी बेरहमी से हत्या

Nilmani Pal
18 July 2024 5:08 PM IST
Chhattisgarh: पत्नी को नशे में देखकर पति ने खोया आपा, कर दी बेरहमी से हत्या
x
छग

रायगढ़ raigarh news। रायगढ़ जिले में पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। महिला ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी। इस बात से पति नाराज हो गया। पति ने घर में रखे डंडे से पत्नी की पिटाई कर दी। घटना Lalunga Police Station लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि घियारमुड़ा में रहने वाला जेठूराम पहले पत्नी शिवरात्रि के साथ खुद भी शराब पिया और फिर कहीं घूमने निकल गया था। वापस आने पर पत्नी शिवरात्रि ने और ज्यादा शराब पी ली। जिसे देख वह गुस्सा हो गया और डंडे से उसकी पिटाई कर दी।

chhattisgarh news घटना के बाद मृतका शिवरात्रि के चचेरे भाई शिवा मांझी को आरोपी ने फोन कर बताया कि शराब पीने की बात को लेकर उसने मारपीट की थी। जिससे पत्नी की मौत हो गई। शिवा जब अपनी बहन के घर पहुंचा तो उसका शव वहां पड़ा था। शिवा ने बताया कि बहन के कमर में चोट के निशान थे। chhattisgarh

लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि डंडे से पिटाई के बाद महिला का इलाज नहीं कराया गया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Next Story