छत्तीसगढ़
देखें PICS...सचिन तेंदुलकर का परिवार पहुंचा अचानकमार टाइगर रिजर्व के इस गांव
jantaserishta.com
9 April 2026 9:05 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
अचानकमार टाइगर रिजर्व से लगे बम्हनी गांव का दौरा किया.
लोरमी: क्रिकेटर भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का परिवार दो दिन छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहा। मंगलवार और बुधवार को सचिन की पत्नी डॉ. अंजलि तेंदुलकर, बेटी सारा तेंदुलकर और बहु सानिया चंडोक तेंदुलकर ने मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व (एटीआर) स्थित सुदूर वनांचल ग्रामों का दौरा किया।
इस दो दिवसीय गोपनीय दौरे में तेंदुलकर परिवार ने आदिवासी बैगा परिवारों से मुलाकात की। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन द्वारा वित्तीय पोषित जन स्वास्थ्य सहयोग (गनियारी) संस्था के कार्यों का अवलोकन किया। मंगलवार को टीम सबसे पहले एटीआर के ग्राम बम्हनी, लमनी और छपरवा पहुंची।
Delete Edit




1. लोरमी के एक गांव में आदिवासी के घर पहुंचा तेंदुलकर परिवार।
2. गोद में नवजात शिशु को लेकर दुलारती-पुचकारती रहीं सानिया और सारा।
3. गनियारी के स्वास्थ्य सहयोग केंद्र में डॉ. रमन कटारिया से जानकारी लेतीं सारा।
बुधवार को दौरे के दूसरे दिन तेंदुलकर परिवार बिलासपुर के निकट गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। यहां उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण किया और वहां कार्यरत डॉक्टरों व नर्सों के साथ एक गोपनीय बैठक की। बैठक में आगामी स्वास्थ्य योजनाओं और सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की गई। दो दिवसीय प्रवास के बाद बुधवार शाम को टीम मुंबई के लिए रवाना हो गई।
Delete Edit





Tagsसचिन तेंदुलकर का परिवारछत्तीसगढ़मुंगेलीअचानकमार टाइगर रिजर्वSachin Tendulkar's familyChhattisgarhMungeliAchanakmar Tiger Reserve
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





