छत्तीसगढ़

शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई, नामचीन गुंडे पुलिस हिरासत में

Nilmani Pal
6 March 2023 10:54 AM GMT
शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई, नामचीन गुंडे पुलिस हिरासत में
x
छग

डोंगरगढ़। होली त्यौहार तथा मुसलमानों के सब्बे बारात त्यौहार को देखते हुए पुलिस ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। होली पर्व की तिथि पर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसलिए पुलिस सुरक्षा के लिए अलर्ट हो गई है। शहर के नामचीन गुंडे बदमाशो को हिरासत में लेकर उन्हें समझाइश दी गई है।

बता दें कि दो दर्जन से अधिक गुंडे बदमाशो गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस द्वारा शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र में भी पेट्रोलिंग की जा रही है। चौंक चोराहो में भी पुलिस के जवानों को तैनात किया जा रहा है। आपको बता दें कि होली पर्व मनाने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। शहर में कई जगह आज से ही होली पर्व की शुरुआत हो चुकी है, वहीं कई मोहल्लों में मंगलवार से होली मनाई जाएगी।


Next Story