छत्तीसगढ़

सुरक्षाकर्मी पर हमला, लात-घूंसों से पीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Nil dhankar
24 May 2023 2:07 PM IST
सुरक्षाकर्मी पर हमला, लात-घूंसों से पीटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
x
छग

कोरबा। एसईसीएल सुराकछार खदान की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिसमें 3 बदमाश सुरक्षाकर्मी पर थप्पड़ों की बारिश करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले के 3 आरोपियों को धर दबोचा है.

बता दें कि, खदान से कबाड़ कोयला और डीजल चोरी करने के लिए आरोपी सुरक्षाकर्मी पर दबाव बना रहे थे. जब सुरक्षाकर्मी ने बदमाशों की बात नहीं मानी तो लात-घूंसे और बेल्ट से जमकर पिटाई की. घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. जानकारी के अनुसार, खदान से कोयला और कबाड़ चारी के मामले में पिछले साल धरम सिंह के मामले में जेल भेजा गया था. जेल से निकलते ही शातिर अपराधी धरम सिंह राजपूत नेदो अन्य साथी के साथ घटना को अंजाम दिया. हालांकि, सुरक्षाकर्मी की शिकायत पर बाकी मोगरा थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Next Story