छत्तीसगढ़
नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर सुरक्षाबलों ने फेरा पानी...5 किलो के IED को बरामद कर किया नष्ट
jantaserishta.com
24 Jan 2025 8:47 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
बीजापुर: नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से अलग-अलग जगहों पर प्लांट किये गए 5-5 किलो के 2 आईईडी को जवानों ने बरामद कर उसे वहीं डिफ्यूज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने गंगालूर थाना क्षेत्र के मुतवेंडी व पीडिय़ा जाने वाले रास्ते पर अलग अलग जगहों में 5-5 किलो के 2 आईईडी प्लांट कर रखे थे। जिसे डीआरजी, बीडीएस बीजापुर, सीआरपीएफ व कोबरा बीडीएस की संयुक्त पार्टी ने डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान बरामद कर उसे वहीं सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया।
बताया गया है कि नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से आईईडी प्रेशर स्विच सिस्टम से लगाया था। लेकिन जवानों की तत्परता व सतर्कता से एक बार फिर नक्सलियों के नापाक मंसूबे विफल हो गये।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





