छत्तीसगढ़
CG: 5 नक्सलियों के शव सुरक्षाबलों को मिला, कई हथियार बरामद
Shantanu Roy
18 Nov 2024 12:05 AM IST

x
छग
Kanker. कांकेर। उत्तर अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद मारे गए 5 नक्सलियों के शव लेकर जवानों की टुकड़ी छोटे बेठिया थाने पहुंची. सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो महिला समेत पांच नक्सलियों के शव बरामद किए हैं. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के कब्जे से INSAS राइफल, SLR राइफल, 12 बोर की 3 राइफलें और BGL (बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर) सहित बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. यह मुठभेड़ 16 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजे उस समय शुरू हुई, जब डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी।
उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग अभियान पर संयुक्त पुलिस पार्टी गई थी. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों के दो जवान घायल हुए हैं, लेकिन उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है. दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जवानों का इलाज जारी है. सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर हुए इस मुठभेड़ में जवानों ने कुल 5 नक्सलियों को ढेर किया और सभी के शवों को हथियार के साथ बरामद कर लिया है. मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त प्रक्रिया जारी है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





