छत्तीसगढ़

4 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को अहम कामयाबी

jantaserishta.com
21 July 2024 8:57 PM IST
4 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को अहम कामयाबी
x
छत्तीसगढ़.
सुकमा: सुरक्षाबलों को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. सुरक्षाबलों ने संयुक्त कार्रवाई में 4 नक्सलियों को पकड़ा है. ये माओवादी थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में 23 जून को पुलिस वाहन को आईईडी विस्फोट में उड़ाने के आरोपी थे. आईइडी विस्फोट में 201 वाहिनी कोबरा के 2 जवान शहीद हो गए थे.
पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों से भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है. गिरफ्तार सभी नक्सली थाना जगरगुण्डा क्षेत्र के निवासी है. गिरफ्तार करने में जिला बल, 150 वाहिनी सीआरपीएफ एवं की संयुक्त कार्यवाही में सफलता मिली है.
बता दें कि नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षाबल के जवान नक्सल विरोधी अभियान चला रहे हैं. इस दौरान जवान लगातार सर्चिंग अभियान कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story