भारत

कटरा में सुरक्षा बढ़ाई गई, PM मोदी पहुंच रहे

Nilmani Pal
6 Jun 2025 7:22 AM IST
कटरा में सुरक्षा बढ़ाई गई, PM मोदी पहुंच रहे
x

जम्मू। प्रधानमंत्री के जम्मू-कश्मीर के दौरे के पहले कटरा में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. प्रधानमंत्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर और वापस जाने वाली दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (शुक्रवार) जम्मू कश्मीर का दौरा कर रहे हैं, जहां वे चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे.

साथ ही दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. चिनाब पुल, दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज, कश्मीर घाटी को पूरे भारत से हर मौसम में रेल संपर्क प्रदान करेगा और कटरा-श्रीनगर यात्रा का समय कम करेगा. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद ये प्रधानमंत्री का कश्मीर का पहला दौरा होगा. यहां वह 46 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. यह पुल एफिल टावर से भी ऊंचा है और इसे भारत की इंजीनियरिंग ताकत का प्रतीक माना जा रहा है. इसे बनाने में करीब 1500 करोड़ की लागत आई है.


Next Story
null