छत्तीसगढ़

सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार ने किया बस्तर इलाके का दौरा

Nilmani Pal
21 Nov 2021 5:38 PM IST
सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार ने किया बस्तर इलाके का दौरा
x

सुकमा। देश के आंतरिक सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार रविवार को बस्तर के दौरे पर पहुंचे हैं। उनके साथ एडीजी नलिन प्रभात भी हैं। रविवार को दोनो अफसर घनघोर नक्सल इलाके चिंतलनार पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे गृह अमित शाह की नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णयों को अमल लाने की रणनीति बनाने को यहां पहुंचे होंगे। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि वे नक्सल ऑपरेशन एवं सड़क निर्माण जैसी तमाम गतिविधियों पर भी यहां तैनात अफसरों से चर्चा करेंगे। इस दौरान डीआईजी योज्ञान सिंह, एसपी सुनील शर्मा, एसडीओपी जगरगुंडा विजय राजपूत भी उनके साथ मौजूद रहे।

सुरक्षा सलाहकार के. विजय कुमार ने किया बस्तर इलाके का दौरा

Next Story