छत्तीसगढ़

शहर में धारा 144 लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Nil dhankar
3 Oct 2021 7:12 PM IST
शहर में धारा 144 लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
x
छत्तीसगढ़

शाबाश छग पुलिस, प्रदेश में दंगा होने से बचाया

कवर्धा। दो पक्षों में आपसी विवाद के बाद हुए संघर्ष को देखते हुए प्रशासन ने शहर में धारा 144 लागू कर दिया है। इसके साथ ही यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जिससे कि किसी भी प्रकार के विवाद को रोका जा सके। फिलहाल शहर में तनाव का माहौल है, पुलिस प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है।

बताते हैं, भाजपा नेता सियाराम साहू के आफिस के पास लोहारा रोड में एक झंडा लगा था, उसके बगल में एक दूसरे संप्रदाय के युवाओं ने अपना झंडा लगा दिया। इसको लेकर एक पक्ष ने आपत्ति की। यहीं से बात बिगड़ी। उसके बाद देखते-देखते बाजार बंद हो गए। कवर्धा में स्थित आर्म्स फोर्स बटालियन के सभी जवानों को चप्पे-चप्पे में तैनात कर दिया गया है। दूसरे जिलों से भी फोर्स भेजी जा रही है।

कवर्धा काफी संवेदनशीन जिला माना जाता है। 2005 में लाठी चार्ज करना पड़ गया था। तत्कालीन एसपी डॉ0 आनंद छाबड़ा ने मुश्किल से स्थिति संभाली थी। वहां पहले भी एकाध बार उपद्रव हो चुका है। बहरहाल, स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Next Story