छत्तीसगढ़

सचिव निलंबित, पंचायत में उपसरपंच और पंचों के साथ किया था शराब पार्टी

Nil dhankar
8 Sept 2022 5:31 PM IST
सचिव निलंबित, पंचायत में उपसरपंच और पंचों के साथ किया था शराब पार्टी
x
छग

बिलासपुर। जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत केंवाछी के पंचायत सचिव श्री भागीरथी लहरे को ग्राम पंचायत केवांछी में उपसरपंच एवं पचों के साथ शराबखोरी करने के फलस्वरूप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में भागीथी लहरे का मुख्यालय जनपद पंचायत बिल्हा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत केवांछी एवं भोजपुरी का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत सम्बलपुरी के सचिव जगदीश सोनी को सौंपा गया है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story