छत्तीसगढ़

महिला पटवारी को पोर्न वीडियो भेजने वाला सचिव सस्पेंड, एसडीएम ने की कार्रवाई

Nil dhankar
18 Dec 2021 2:07 PM IST
महिला पटवारी को पोर्न वीडियो भेजने वाला सचिव सस्पेंड, एसडीएम ने की कार्रवाई
x
छग न्यूज़

कोरिया। एक पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है। पंचायत सचिव सरभोका ग्राम पंचायत में पदस्थ है और सचिव का नाम सच्चिदानन्द द्विवेदी बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक पंचायत सचिव के विरुद्ध जिले की एक महिला पटवारी ने गम्भीर शिकायत की थी। पटवारी का आरोप है कि उंक्त पंचायत सचिव के द्वारा उसे बार बार व्हाट्सएप्प के जरिये अश्लील वीडियो और मैसेज भेजा जा रहा था।

पहले तो उसने अपने स्तर से पंचायत सचिव को ऐसा करने से मना किया जब वह फिर भी बाज नहीं आया तो पटवारी एसडीएम के पास पहुँच गयी। एसडीएम ने पूरे मामले की जाँच कर जाँच प्रतिवेदन को जिला पंचायत सीईओ के पास भेज दिया। जाँच रिपोर्ट देखने के बाद जिला पंचायत सीईओ ने सचिव को निलंबित कर दिया।


Next Story