छत्तीसगढ़

सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सपरिवार अपने मताधिकार का किया प्रयोग

Nil dhankar
7 May 2024 5:35 PM IST
सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सपरिवार अपने मताधिकार का किया प्रयोग
x

रायपुर। सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी के साथ उनकी धर्मपत्नी गार्गी परदेशी ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

राज्यपाल हरिचंदन ने किया मतदान

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन ने आज सिहावा भवन सिविल लाईन्स स्थित आदर्श मतदान केंद्र 170 पहुंच कर लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्यपाल हरिचंदन ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाए। मतदान के बाद राज्यपाल ने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचाई।

Next Story