छत्तीसगढ़
ग्राम पंचायत का सचिव निलंबित, कर्तव्य में लापरवाही के मामले में एक्शन
jantaserishta.com
28 Jan 2025 10:55 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत पाथरी के सचिव लखीराम देवांगन को कर्तव्य में लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन एवं अपील नियम 1999 के तहत यह कार्रवाई की है।
शिकायतों के आधार पर पाया गया कि श्री देवांगन अपने मुख्यालय पाथरी में निवास न कर दूरस्थ ग्राम पंचायत तोंगकोंगेरा में रहते हैं और पिछले छह महीनों से कार्यालय में उनकी उपस्थिति बेहद कम रही। इसके अलावा, मतदाता सूची पुनरीक्षण, आयुष्मान कार्ड शिविर, ग्राम सभा की बैठकों और योजनाओं से जुड़े कार्यों में घोर लापरवाही बरतने का मामला पकड़ में आया है। निलंबन अवधि में श्री देवांगन का मुख्यालय जनपद पंचायत बकावंड कार्यालय निर्धारित किया गया है।
Tagsपाथरी ग्राम पंचायतपाथरी ग्राम पंचायत का सचिव निलंबितबस्तरPathri Gram PanchayatSecretary of Pathri Gram Panchayat suspendedBastar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





