छत्तीसगढ़

सचिव अविनाश चम्पावत ने पत्नी के साथ किया मतदान

Nilmani Pal
7 May 2024 12:54 PM IST
सचिव अविनाश चम्पावत ने पत्नी के साथ किया मतदान
x

रायपुर। लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत सचिव अविनाश चंपावत ने आज पत्नी नेहा चम्पावत के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स काॅलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया।

रायपुर जिले में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

एसएसपी रायपुर संतोष सिंह ने पत्नी वंदना सिंह सहित सिविल लाईन के जल संसाधन विभाग स्टेट डाटा सेंटर में बने मतदान केंद्र में मतदान किया और सेल्फी ली। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से मतदान प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी निभाते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने सोशल मीडिया में भी फोटो डाल पोस्ट किया कि मैंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आपने? आइए अपना मत देकर लोकतंत्र को मजबूत करें।

रायपुर जिले में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। जवानों को सुरक्षा के साथ ही वोटर्स की हरसंभव मदद करने का भी निर्देश दिया गया है। एसएसपी सहित सभी राजपत्रित अधिकारी व प्रभारी लगातार बूथों की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे हैं।

Next Story