छत्तीसगढ़

दूसरी पत्नी ने की शिक्षक पति की हत्या, बिस्तर में मिली लाश

Admin2
14 July 2021 5:06 AM GMT
दूसरी पत्नी ने की शिक्षक पति की हत्या, बिस्तर में मिली लाश
x
छत्तीसगढ़

जांजगीर-चाम्पा। पति और पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पत्नी ने भी खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। गम्भीर हालत में उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। बलौदा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शिक्षक राजकुमार पटेल अपनी पत्नी रत्ना के साथ किराए के मकान में रहता था। कुरमा हाई स्कूल में पदस्थ शिक्षक राजकुमार पटेल आदतन शराबी था। राजकुमार के साथ उसकी दूसरी पत्नी रत्ना का शराब को लेकर आए दिन विवाद होते रहता था। सोमवार 12 जुलाई की रात करीब 11 बजे राजकुमार शराब के नशे में घर पहुंचा। रत्ना और राजकुमार के बीच काफी विवाद हुआ। विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट की नौबत आ गई। रत्ना ने पास में पड़े लकड़ी की चौकी ( पीढ़ा) से राजकुमार के सिर और मुंह पर वार कर दिया। इससे राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। हड़बड़ाई रत्ना ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। कीचन में रखे केरोसिन को उड़ेलकर उसने अपने ऊपर आग लगा ली। केरोसिन की बदबू आने पर पड़ोसी ने घर के पास आकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने और भी पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजे की कुंडी तोड़कर सभी अंदर गए तो राजकुमार अपने पलंग में मृत पड़ा था और उसकी पत्नी रत्ना जली हुई थी। तत्काल पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रत्ना को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से गंभीर हालत में सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया।

दूसरी पत्नी है रत्ना

रत्ना के साथ राजकुमार पटेल ने दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी ने अपने पति की शराब की लत से परेशान होकर उसे छोड़ दिया था। इसके बाद भी राजकुमार की शराब की लत नहीं छुटी और शराब की बुरी लत ने उसकी जान ले ली। मामले में बलौदा थाना प्रभारी वी एन भारद्वाज ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद वहां से गंभीर हालत में सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया। सिम्स में रत्ना का उपचार जारी है। पुलिस ने रत्ना के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Next Story