साहू समाज का प्रतिबंधित नशे के खिलाफ अभियान का दूसरा चरण आज से

रायपुर। प्रदेश साहू संघ और युवा प्रकोष्ठ द्वारा प्रतिबंधित नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का दूसरा चरण आज सरगुजा संभाग से प्रारंभ होगा। साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष और युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप साहू के नेतृत्व में पदयात्रा 9 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम के तहत 5 नवंबर को जशपुर के बगीचा, 6 नवंबर को बलरामपुर के रामानुजगंज, 7 नवंबर को अंबिकापुर, 8 नवंबर को कोरिया आैर नौ नवंबर को सूरजपुर जिले में पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान लोगों को जागरुक करते हुए प्रतिबंधित नशे का सेवन नहीं करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





