छत्तीसगढ़

कटे हालत में मिला एसईसीएल कर्मी का शव, निकला था ड्यूटी के लिए

Nil dhankar
18 April 2022 8:42 AM IST
कटे हालत में मिला एसईसीएल कर्मी का शव, निकला था ड्यूटी के लिए
x

सांकेतिक तस्वीर 

छग

बिलासपुर। दीपका रेलवे क्रासिंग के पास एक व्यक्ति का शव मिला, जाे कटे हालत में था। शव की शिनाख्त रलिया निवासी एसईसीएल कर्मी शिवलाल (41) के रूप में हुई। वह गेवरा परियाेजना में विद्युत एवं यंत्रीकीय विभाग ड्राइवर था। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच-पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह पता चला कि शिवलाल सेकेंड शिफ्ट की ड्यूटी के लिए 1.20 बजे घर से निकला था। जिसके बाद वह रात में वापस नहीं लाैटा। घटना हादसा है या कुछ और यह पुलिस जांच के बाद पता चलेगा।


Next Story