छत्तीसगढ़

SECL अधिकारी की मौत, कोरबा में हुई एक्सीडेंट

Nilmani Pal
8 May 2026 9:44 AM IST
SECL अधिकारी की मौत, कोरबा में हुई एक्सीडेंट
x

कोरबा। जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बांगों थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे-130 में चोटिया के पास दर्दनाक हादसा हुआ. प्रमोशन मिलने के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने सिंगरौली जा रहे एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व जीएम अरुण कुमार त्यागी की कार का शिकार हो गई. घटना में उनकी मौत हो गई है.

जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक अरुण त्यागीको हाल ही में निर्देशक तकनीकी (डीटी) के पद पर प्रमोशन मिला था. वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कार से सिंगरौली जा रहे थे. इसी दौरान एनएच-130 में चोटिया क्षेत्र के पास उनकी कार आगे चल रही पार्सल वाहने से जा टकराई. भीषण हादसे में अरुण त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पातल पहुंचाया. जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना के बाद बांगो पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

Next Story