छत्तीसगढ़

SECL कर्मचारियों को मिला तोहफा, एरियर्स राशि के साथ मिली बढ़ी हुई सैलरी

Nilmani Pal
3 Sep 2023 9:49 AM GMT
SECL कर्मचारियों को मिला तोहफा, एरियर्स राशि के साथ मिली बढ़ी हुई सैलरी
x

बिलासपुर। सावन के आखिरी सप्ताह में SECL कर्मचारियों पर खातों में एरियर्स के रूप में धन की बरसात हुई। कोल इंडिया कंपनी ने 11वें नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट एग्रीमेंट (NCWA-XI) के तहत सभी कर्मचारियों के खाते में भुगतान कर दिया है। उन्हें करीब 23 माह का एरियर्स राशि के साथ ही बढ़ी हुई सैलरी भी दी जा रही है। कंपनी ने SECL के 37 हजार 417 कर्मचारियों को करीब 1000 करोड़ रुपए की राशि वितरित की है। इससे SECL मुख्यालय और खदानों में कार्यरत कर्मचारी भी लाभान्वित हुए हैं।

दरअसल, NCWA-11 के क्रियान्वयन के लिए मजदूर संगठनों ने हल्ला बोला था और सभी कर्मचारियों को शीघ्र इसका लाभ देने की मांग की थी, जिसके बाद कोल इंडिया कंपनी की बैठक हुई और कर्मचारियों को वेज एग्रीमेंट के अनुसार वेतन भुगतान करने पर सहमति बनी। कोल इंडिया कंपनी ने एक जुलाई 21 से इसका क्रियान्वयन किया है, जो जून 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस फैसले के बाद कर्मचारियों को जुलाई से बढ़ी हुई सैलरी दी जानी है। लिहाजा, 23 माह के एरियर्स की राशि का भुगतान भी कर दिया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी भी दी जा रही है।

Next Story