छत्तीसगढ़
सुसाइड किया SECL कर्मचारी की बेटी ने, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, कौन है मौत का जिम्मेदार?
jantaserishta.com
12 March 2025 1:18 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कोरबा: कोरबा जिले में एक शादीशुदा युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रोशनी साहू (29) गेवरा कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। मंगलवार को युवती का शव उनके बेडरूम में कपड़े के फंदे से लटका मिला।
दीपका थाना क्षेत्र की घटना है। रोशनी साहू SECL गेवरा के इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सीताराम साहू की बेटी है। उसकी शादी तीन-चार साल पहले हुई थी। शादी के एक साल बाद ही वह ससुराल से मायके आ गई थी।
घटना वाले दिन रोशनी के परिजन पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। उनके पिता ने आखिरी बार दोपहर करीब 3 बजे फोन पर बात की थी। शाम को जब वे घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से पिछले दरवाजे से घर के अंदर आने पर उन्हें बेटी का शव पंखे से लटका मिला।
परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था, जिससे वह परेशान रहती थी। पारिवारिक बैठकों में कई बार समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। रोशनी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी और उनके दो भाई हैं। घटना से परिवार टूट गया है।
दीपका थाना प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही श्रमिक नेता के घर पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को एनसीएच अस्पताल गेवरा की मर्चुरी में भेज दिया है। इस घटना से पूरी गेवरा कॉलोनी में शोक का माहौल है।
Tagsकोरबाफांसीआत्महत्याSECL कर्मचारी बेटी सुसाइडKorbahangingsuicideSECL employee's daughter commits suicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





