छत्तीसगढ़

मायके आई SECL कर्मचारी की बेटी ने किया सुसाइड

Nilmani Pal
13 March 2025 9:40 AM IST
मायके आई SECL कर्मचारी की बेटी ने किया सुसाइड
x
छग

कोरबा। जिले में एक शादीशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रोशनी साहू (29) गेवरा कॉलोनी में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। मंगलवार को उसका शव बेडरूम में कपड़े के फंदे से लटकता मिला है। दीपका थाना क्षेत्र की घटना है। रोशनी साहू SECL गेवरा के इंटक नेता और वेलफेयर बोर्ड के सदस्य सीताराम साहू की बेटी है।

रोशनी की शादी तीन-चार साल पहले हुई थी। विवाह के एक साल बाद ही वह ससुराल से मायके आ गई थी। घटना वाले दिन रोशनी के परिजन पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे। उनके पिता ने आखिरी बार दोपहर करीब 3 बजे फोन पर बात की थी। शाम को जब वे घर लौटे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से पिछले दरवाजे से घर के अंदर आने पर उन्हें बेटी का शव पंखे से लटकता मिला।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दहेज के लिए उनकी बेटी को ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था, जिससे वह परेशान रहती थी। पारिवारिक बैठकों में कई बार समझौते का प्रयास किया गया, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। रोशनी अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी और उसके दो भाई हैं। घटना से परिवार टूट गया है।

Next Story