छत्तीसगढ़

SECL कर्मी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
14 Oct 2022 7:05 PM GMT
SECL कर्मी ने फांसी लगाकर दे दी अपनी जान, जांच में जुटी पुलिस
x
छग
कोरबा। एसईसीएल कर्मी ने आज शाम अपने घर के कमरे में फांसी लगाकरअपनी जान दे दी। इस घटना की सूचना जैसे ही कालोनी में फैली , मौके पर ही सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड जुट गई । मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर कॉलोनी मे क्वाटर नंबर 999 में निवास करने वाले अभिषेक कर्ण ने अज्ञात कारणों से घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, अभिषेक SECL कुसमुंडा में ओवर मेन के पद पर पदस्थ था। बीते अप्रैल माह में अभिषेक की शादी हुई थी। बीते सप्ताह पत्नी मायके चले गई थी, जिसके बाद से अभिषेक व्यथित था, आशंका जताई जा रही है की वैवाहिक अनबन की वजह से अभिषेक ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा, फिलहाल कुसमुंडा पुलिस मौके पर पंहुची है, जांच उपरांत ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
Next Story