छत्तीसगढ़

SECL कर्मचारी ने की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला शव

Nilmani Pal
22 Aug 2022 12:27 PM GMT
SECL कर्मचारी ने की खुदकुशी, पेड़ से लटका मिला शव
x

कोरबा। कोरबा में एक SECL कर्मचारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव आज पेड़ से लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। कर्मचारी की खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। परिजनों का कहना है कि वह कई दिन से परेशान चल रहा था और तबीयत ठीक नहीं थी। मामला बाकी मोगरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, नागिन झोरखी निवासी शोभाराम यादव (45) SECL की सिंघाली भूमिगत खदान में मजदूर पद पर था। रविवार रात उसने परिजनों के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह परिजनों ने देखा तो शोभाराम अपने कमरे में नहीं था। इस पर परिजनों को लगा कि वह फसल देखने के लिए खेत गया होगा। कुछ देर बाद गांव के लोगों ने बताया कि शोभाराम का शव तालाब के पास पेड़ से लटका हुआ है।

इस पर परिजन भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शोभाराम कुछ समय से परेशान रहा करता था। उसने अपनी परेशानी किसी को भी नहीं बताई। इसके चलते मानसिक स्थिति भी खराब होने लगी थी। बीमार होने के चलते वह काम पर भी कभी-कभी ही जाता था। कुछ दिनों से उसकी तबीयत ज्यादा खराब रहने लगी। उसका उपचार भी चल रहा था।


Next Story