छत्तीसगढ़

टेंडर दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, एसईसीएल लिपिक बर्खास्त

Shantanu Roy
26 Jun 2026 7:55 PM IST
टेंडर दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी, एसईसीएल लिपिक बर्खास्त
x
छग
Korea. कोरिया। बैकुंठपुर स्थित एसईसीएल (SECL) के जीएम कार्यालय में पदस्थ रहे एक लिपिक पर टेंडर दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी को विभाग ने सेवा से बर्खास्त भी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पटना थाना क्षेत्र के ग्राम महोरा निवासी सुनील कुमार साहू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात एसईसीएल बैकुंठपुर कार्यालय में कार्यरत लिपिक राजेश कुमार सिदार से हुई थी। आरोपी ने उसे लगभग एक करोड़ रुपये का पार्ट्स सप्लाई का ठेका दिलाने का झांसा दिया और इसके बदले 25 लाख रुपये एडवांस की मांग की।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 6 जुलाई 2020 को आरोपी उसके घर महोरा पहुंचा और धीरे-धीरे किश्तों में पैसे लेने लगा। उसने 13 लाख रुपये नकद अपने परिचितों और रिश्तेदारों से उधार लेकर दिए। इसके अलावा शेष 12 लाख रुपये बजाज फाइनेंस लिमिटेड, अंबिकापुर से प्रॉपर्टी लोन लेकर दिए गए। इस तरह कुल 25 लाख रुपये देने के बाद आरोपी ने कुछ समय तक टालमटोल किया और बाद में कहा कि ठेका नहीं मिल पाएगा, लेकिन वह पैसे लौटा देगा। पीड़ित ने बताया कि बाद में आर्थिक दबाव बढ़ने पर उसने चोलामंडलम फाइनेंस लिमिटेड से 27 लाख रुपये का नया लोन लिया।

जिससे पुराने कर्ज चुकाए गए। वर्तमान में उसे लगभग 40 हजार रुपये मासिक किश्त चुकानी पड़ रही है। आरोप है कि पैसे मांगने पर आरोपी उसे अंबिकापुर, शंकरगढ़, कुसमी और यहां तक कि उसके पैतृक गांव सक्ती तक बुलाता रहा, लेकिन रुपये वापस नहीं किए। बाद में उसने फोन उठाना भी बंद कर दिया। मामले की शिकायत पर पटना थाना पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार सिदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। इधर, विभागीय कार्रवाई में एसईसीएल ने भी लिपिक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsकोरिया ठगी मामलाSECL लिपिक धोखाधड़ीटेंडर घोटालाराजेश कुमार सिदार25 लाख ठगीपटना थाना केसबैकुंठपुर SECLफाइनेंस लोन धोखाधड़ीछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजKorea fraud caseSECL clerk fraudtender scamRajesh Kumar Sidar25 lakh fraudPatna police station caseBaikunthpur SECLfinance loan fraudChhattisgarh crime newsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story