छत्तीसगढ़

एसडीओ ने अपना ड्यूटी टाइम बदला, सरपंच परेशान

Nil dhankar
17 Aug 2023 9:00 AM IST
एसडीओ ने अपना ड्यूटी टाइम बदला, सरपंच परेशान
x
छग

जांजगीर। अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा बम्हनीडीह के एसडीओ कार्यालय में नहीं मिलते, जिससे यहां काम कराने आए सरपंचों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि एसडीओ दोपहर 1 बजे के बाद ही ऑफिस आते हैं, वह भी सप्ताह में दो से तीन दिन ही।

विभागीय उच्चाधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे एसडीओ अपने निर्धारित समय पर ऑफिस नहीं पहुंचते हैं। इसके कारण दूर दराज के पंचायतों से आए सरपंच सचिव को भारी परेशानी होती है सीएम भूपेश बघेल ने 26 जनवरी को 5 डे वर्किंग की घोषणा की थी।


Next Story